बौद्ध धर्म Bodh Dharm

Advertisements

Next Tutorial Next Tutorial

बौद्ध धर्म Bodh Dharm

बौद्ध धर्म (Buddhism) को धम्मविनय के नाम से भी जाना जाता है. यह "सिद्धांत और अनुशासन" पर आधारित भारतीय धार्मिक धर्म या दार्शनिक परंपरा है. यह गौतम बुद्ध के मूल शिक्षाओं पर आधारित है. गौतम बुद्ध के द्वारा दिए शिक्षा और ज्ञान ही इस धर्म का आधार है जिसके परिणामस्वरूप दर्शन की व्याख्या की गई है (Faith of Buddhism).

बौद्ध धर्म के प्रस्थापक महात्मा बुद्ध शाक्यमुनि (गौतम बुद्ध) थे| भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुंबिनी, नेपाल और महापरिनिर्वाण 483 ईसा पूर्व कुशीनगर, भारत में हुआ था। उनके महापरिनिर्वाण के अगले पाँच शताब्दियों में, बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैला और अगले दो हजार वर्षों में मध्य, पूर्व और दक्षिण-पूर्वी जम्बू महाद्वीप में भी फैल गया।

गौतम बुद्ध का परिचय

नामसिद्धार्थ गौतम बुद्ध
जन्म 563 ईसा पूर्व लुम्बिनी, नेपाल
मृत्यु 483 ईसा पूर्व कुशीनगर, भारत
शादी राजकुमारी यशोधरा
बच्चें एक पुत्र, राहुल
गोत्र शाक्य गण
ज्ञान प्राप्ति बोधगया
प्रथम उपदेश सारनाथ
पिता का नाम शुद्धोदन (एक कुशल राजा)
माता का नाम मायादेवी या महामाया (महारानी)
सौतेली माँ प्रजापति गौतमी
bodh Dharm

बौद्ध धर्म दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है. इसके 520 मिलियन से अधिक और विश्व के आबादी का 7% से अधिक आबादी है, जिसे बौद्धों के रूप में जाना जाता है (Buddhism, Fourth Largest Religion). ईसाई और इस्लाम धर्म से पहले बौद्ध धर्म की उत्पत्ति हुई थी|

बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे. इन्हें एशिया का ज्योति पुंज कहा जाता है. गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई. पूर्व के बीच शाक्य गणराज्य की तत्कालीन राजधानी कपिलवस्तु के निकट लुंबिनी, नेपाल में हुआ था. इनके पिता शुद्धोधन शाक्य गण के मुखिया थे. सिद्धार्थ के जन्म के सात दिन बाद ही उनकी मां मायादेवी का देहांत हो गया था.

सिद्धार्थ की सौतेली मां प्रजापति गौतमी ने उनको पाला था. इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था. सिद्धार्थ का 16 साल की उम्र में दंडपाणि शाक्य की कन्या यशोधरा के साथ विवाह हुआ. इनके पुत्र का नाम राहुल था.

सिद्धार्थ जब कपिलावस्तु की सैर के लिए निकले तो उन्होंने चार दृश्यों को देखा:

  • (i) बूढ़ा व्यक्ति
  • (ii) एक बिमार व्यक्ति
  • (iii) शव
  • (iv) एक संयासी

सांसारिक समस्याओं से दुखी होकर सिद्धार्थ ने 29 साल की आयु में घर छोड़ दिया. जिसे बौद्ध धर्म में महाभिनिष्कमण कहा जाता है. गृह त्याग के बाद बुद्ध ने वैशाली के आलारकलाम से सांख्य दर्शन की शिक्षा ग्रहण की. आलारकलाम सिद्धार्थ के प्रथम गुरू थे. आलारकलाम के बाद सिद्धार्थ ने राजगीर के रूद्रकरामपुत्त से शिक्षा ग्रहण की. उरूवेला में सिद्धार्थ को कौण्डिन्य, वप्पा, भादिया, महानामा और अस्सागी नाम के 5 साधक मिले. बिना अन्न जल ग्रहण किए 6 साल की कठिन तपस्या के बाद 35 साल की आयु में वैशाख की पूर्णिमा की रात निरंजना नदी के किनारे, पीपल के पेड़ के नीचे सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ. ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ बुद्ध के नाम से जाने जाने लगे. जिस जगह उन्‍हें ज्ञान प्राप्‍त हुआ उसे बोधगया के नाम से जाना जाता है. बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया जिसे बौद्ध ग्रंथों में धर्मचक्र प्रवर्तन कहा जाता है. बुद्ध ने अपने उपदेश कोशल, कौशांबी और वैशाली राज्य में पालि भाषा में दिए. बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश कौशल देश की राजधानी श्रीवस्ती में दिए.

इनके प्रमुख अनुयायी शासक थे:

  • (i) बिंबसार
  • (ii) प्रसेनजित
  • (iii) उदयन

बुद्ध की मृत्यु 80 साल की उम्र में कुशीनारा में चुन्द द्वारा अर्पित भोजन करने के बाद हो गई. जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा गया है. मल्लों ने बेहद सम्मान पूर्वक बुद्ध का अंत्येष्टि संस्कार किया. एक अनुश्रुति के अनुसार मृत्यु के बाद बुद्ध के शरीर के अवशेषों को आठ भागों में बांटकर उन पर आठ स्तूपों का निर्माण कराया गया. बुद्ध के जन्म और मृत्यु की तिथि को चीनी पंरपरा के कैंटोन अभिलेख के आधार पर निश्चित किया गया है. बौद्ध धर्म के बारे में हमें विशद ज्ञान पालि त्रिपिटक से प्राप्त होता है. बौद्ध धर्म अनीश्वरवादी है और इसमें आत्मा की परिकल्पना भी नहीं है. बौद्ध धर्म में पुनर्जन्म की मान्यता है. तृष्णा को क्षीण हो जाने की अवस्था को ही बुद्ध ने निर्वाण कहा है.

बौद्ध धर्म के प्रतीक

घटना प्रतीक
जन्मकमल एवं साँड
गृह त्यागघोड़ा
ज्ञानपीपल (बोधि वृक्ष)
निर्वाणपद -चिन्ह
मृत्युस्तूप

बुद्ध के अनुयायी दो भागों मे विभाजित थे:

  • (i) भिक्षुक- बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए जिन लोगों ने संयास लिया उन्हें भिक्षुक कहा जाता है.
  • (ii) उपासक- गृहस्थ जीवन व्यतीत करते हुए बौद्ध धर्म अपनाने वालों को उपासक कहते हैं. इनकी न्यूनत्तम आयु 15 साल है.

बौद्ध धर्म के त्रिरत्न

  • (1) बुद्ध
  • (2) धम्म
  • (3) संघ

बौद्ध सभाएँ (संगीति)

सभासमयस्थानअध्यक्षशासनकाल
प्रथम483ई.पू.राजगृहमहाकश्यपअजातशत्रु
द्वितीय383ई.पू.वैशालीसबाकामीकालाशोक
तृतीय255ई.पू.पाटलिपुत्रमोग्गलिपुत्त तिस्सअशोक
चतुर्थप्रथम शताब्दीकुंडलवनवसुमित्र/अश्वघोषकनिष्क

बौद्धसंघ में प्रविष्‍ट होने को उपसंपदा कहा जाता है.

प्रविष्ठ बौद्ध धर्म के त्रिरत्न हैं-

  • (i) बुद्ध
  • (ii) धम्म
  • (iii) संघ

चतुर्थ बौद्ध संगीति के बाद बौद्ध धर्म दो भागों में विभाजित हो गया:

  • (i) हीनयान
  • (ii) महायान

धार्मिक जुलूस सबसे पहले बौद्ध धर्म में ही निकाला गया था. बौद्ध धर्म का सबसे पवित्र त्यौहार वैशाख पूर्णिमा है जिसे बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है.

बुद्ध ने सांसारिक दुखों के संबंध में चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया है. ये हैं

  • (i) दुख
  • (ii) दुख समुदाय
  • (iii) दुख निरोध
  • (iv) दुख निरोधगामिनी प्रतिपदा

सांसारिक दुखों से मुक्ति के लिए बुद्ध ने अष्टांगिक मार्ग की बात कही. ये साधन हैं.

  • (i) सम्यक दृष्टि
  • (ii) सम्यक संकल्प
  • (iii) सम्यक वाणी
  • (iv) सम्यक कर्मांत
  • (v) सम्यक आजीव
  • (vi) सम्यक व्यायाम
  • (vii) सम्यक स्मृति
  • (viii) सम्यक समाधि

बुद्ध के अनुसार अष्टांगिक मार्गों के पालन करने के उपरांत मनुष्य की भव तृष्णा नष्ट हो जाती है और उसे निर्वाण प्राप्त होता है.

बुद्ध ने निर्वाण प्राप्ति के लिए 10 चीजों पर जोर दिया है:

  • (i) अहिंसा
  • (ii) सत्य
  • (iii) चोरी न करना
  • (iv) किसी भी प्रकार की संपत्ति न रखना
  • (v) शराब का सेवन न करना
  • (vi) असमय भोजन करना
  • (vii) सुखद बिस्तर पर न सोना
  • (viii) धन संचय न करना
  • (ix) महिलाओं से दूर रहना
  • (X) नृत्य गान आदि से दूर रहना

बुद्ध ने मध्यम मार्ग का उपदेश दिया. अनीश्वरवाद के संबंध में बौद्धधर्म और जैन धर्म में समानता है. जातक कथाएं प्रदर्शित करती हैं कि बोधिसत्व का अवतार मनुष्य रूप में भी हो सकता है और पशुओं के रूप में भी. बोधिसत्व के रूप में पुनर्जन्मों की दीर्घ श्रृंखला के अंतर्गत बुद्ध ने शाक् मुनि के रूप में अपना अंतिम जन्म प्राप्त किया. सर्वाधिक बुद्ध की मूर्तियों का निर्माण गंधार शैली के अंतर्गत किया गया था. लेकिन बुद्ध की प्रथम मूर्ति मथुरा कला के अंतर्गत बनी थी.

Importaint Question Answer Bodh Dharm

1. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे?

उत्तर गौतम बुद्ध

2. अशोक को बौद्ध धर्म में किसने दीक्षित किया था?

उत्तर मोगलीपुत्त तिस्स ने

3. आजीवक संप्रदाय की स्थापना किसने की थी?

उत्तर मक्खलिगोशाल ने

4. किसे Light of Asia के नाम से जाना जाता है?

उत्तर महात्मा बुद्ध को

5. कुल कितनी बौद्ध संगीतियों का आयोजन किया गया?

उत्तर 3 बौद्ध संगीतियां

6. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था?

उत्तर 563 ई.पू.

7. गौतम बुद्ध का जन्म स्थान कहाँ था?

उत्तर कपिलवस्तु का लुम्बिनी नामक स्थान

8. गौतम बुद्ध के पिता का क्या नाम था?

उत्तर शुद्धोधन था

9. गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति किस रात्री को हुई थी?

उत्तर वैशाख पूर्णिमा की रात्री को

10. चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कहाँ, कब, किसकी अध्यक्षता में किया गया?

उत्तर कश्मीर के कुंडलवन में, प्रथम शता. ई.में, वसुमित्र की अध्यक्षता में

11. चतुर्थ बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में हुई?

उत्तर कनिष्क (कुषाण वंश) के शासनकाल में

12. चतुर्थ बौद्ध संगीति के आयोजन का उद्देश्य क्या था?

/

उत्तर बौद्ध धर्म का दो समप्रदायों में विभक्त होना – हीनयान तथा महायान

13. चतुर्थ बौद्ध संगीति के उपाध्यक्ष कौन थे?

उत्तर अश्वघोष

14. जिस स्थान पर बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई वह स्थान क्या कहलाया?

उत्तर बोधगया

15. ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ को क्या कहा गया?

उत्तर गौतम बुद्ध

16. तृतीय बौद्ध संगीति कहाँ, कब तथा किसकी अध्यक्षता में हुई?

उत्तर पाटलिपुत्र में, 251 ई.पू.में, मोग्गलिपुत्त तिस्स की अध्यक्षता में

17. तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासनकाल में हुआ था?

उत्तर सम्राट अशोक (मौर्य वंश) के शासनकाल में

18. द्वितीय बौद्ध संगीति कहाँ, कब तथा किसकी अध्यक्षता में हुई थी?

उत्तर वैशाली में, (383 ई.पू.में, सर्वकामनी की अध्यक्षता में हुई)

19. द्वितीय बौद्ध संगीति का उद्देश्य क्या था?

उत्तर अनुशासन को लेकर मतभेद के समाधान के लिये बौद्ध धर्म स्थापित

20. द्वितीय बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में हुई?

उत्तर कालाशोक (शिशुनाग वंश) के शासनकाल में

21. पाँच ब्राह्मणों को बुद्ध ने अपना शिष्य कहाँ बनाया था?

उत्तर उरुवेला में

22. प्रथम बौद्ध संगीति कहाँ, कब, किसकी अध्यक्षता में हुई थी?

उत्तर राजगृह की सप्तपर्णी गुफा में, 483 ई.पू.में, महाकस्सप की अध्यक्षता में हुई

23. प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासनकाल में हुआ था?

उत्तर अजातशत्रु (हर्यंक वंश) के शासनकाल में

24. प्रथम बौद्ध संगीति का उद्देश्य क्या था?

उत्तर बुद्ध के उपदेशों को दो पुटकों, विनय पिटक तथा सुत्तपिटक में संकलित करना

25. बुद्ध का परिनिर्वाण स्थल कुशीनगर किस महाजनपद के अंदर आता था?

उत्तर मल्ल गणराज्य

26. बुद्ध की प्रथम मूर्ति कहाँ बनी हुई है?

उत्तर मथुरा में

27. बुद्ध के दूसरे गुरु का क्या नाम था?

उत्तर रुद्रक

28. बुद्ध के पांच शिष्यों के नाम क्या थे?

उत्तर कौण्डिन्य, वप्पा, भादिया, अस्सागी और महानामा

29. बुद्ध के प्रथम उपदेश देने की घटना को क्या गया?

उत्तर धर्मचक्रप्रवर्तन

30. बुद्ध के प्रथम दो अनुयायी कौन थे?

उत्तर काल्लिक तथा तपासु

31. बुद्ध के बेटे का नाम क्या था?

उत्तर राहुल

32. बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था?

उत्तर सारनाथ में

33. बुद्ध ने कितने वर्ष की अवस्था में गृह त्याग किया था?

उत्तर 29 वर्ष की आयु में

34. बुद्धकाल में पत्थर का काम करने वाले क्या कहलाते थे?

उत्तर कोहक

35. बुद्धकाल में वाराणसी क्यों प्रसिद्ध था?

उत्तर हाथी दाँत के लिए

36. बौद्ध धर्म के त्रिरत्न कौन से हैं?

उत्तर बुद्ध, धम्म और संघ

37. बौद्ध धर्म को अपनाने वाली प्रथम महिला कौन थी?

उत्तर बुद्ध की माँ प्रजापति गौतमी

38. बौद्ध साहित्य में प्रयुक्त संथागार शब्द का तात्पर्य क्या था?

उत्तर राज्य संचालन के लिये गठित परिषद

39. भारत से बाहर बौद्ध धर्म को फैलाने वाले सम्राट कौन थे?

उत्तर सम्राट अशोक

40. महात्मा बुद्ध की जन्म स्थली लुम्बिनी वन किस महाजनपद के अंतर्गत आती थी?

उत्तर कोशल महाजनपद

41. महात्मा बुद्ध की माता का नाम क्या था?

उत्तर मायादेवी

42. महात्मा बुद्ध की शौतेली माता का नाम क्या था?

उत्तर प्रजापति गौतमी जी

43. महात्मा बुद्ध के गृह त्याग की घटना क्या कहलाती है?

उत्तर महाभिनिष्क्रमण

44. महात्मा बुद्ध के बचपन का नाम क्या था?

उत्तर सिद्धार्थ था

45. महात्मा बुद्ध द्वारा दिया गया अंतिम उपदेश क्या था?

उत्तर सभी वस्तुएँ क्षरणशील होती हैं, अतः मनुष्य को अपना पथ-प्रदर्शक स्वयं होना चाहिए

46. महात्मा बुद्ध ने अपना प्रथम गुरु किसे बनाया था?

उत्तर गुरु आलारकलाम को

47. महात्मा बुद्ध ने अपने उपदेश किस भाषा में दिये थे?

उत्तर पालि भाषा

48. महात्मा बुद्ध ने किसकी प्रमाणिकता को नकार दिया था?

उत्तर वेदों को

49. महात्मा बुद्ध ने तृष्णा की घटना को क्या कहा था?

उत्तर निर्वाण

50. वैशाख पूर्णिमा किस नाम से विख्यात है?

उत्तर बुद्ध पूर्णिमा

51. सबसे अधिक संख्या में बुद्ध की मूर्तियों का निर्माण किस शैली में किया गया था?

उत्तर गांधार शैली

52. सिद्धार्थ का गौत्र क्या था?

उत्तर गौतम


Next Tutorial Next Tutorial

Google Advertisment

Buy This Ad Space @$20 per Month, Ad Size 600X200 Contact on: hitesh.xc@gmail.com or 9999595223

Magenet is best Adsense Alternative here we earn $2 for single link, Here we get links ads. Magenet

For Projects 9999595223

Google Advertisements


Buy Websites 9999595223

Buy College Projects with Documentation Contact on whatsapp 9999595223. Contact on: hitesh.xc@gmail.com or 9999595223 Try this Keyword C++ Programs

Advertisements